सवाल क्या है ???
सवाल क्या है?
किसी वाक्य के अंत में लगा
एक चिन्ह ...
या ...
कोई बंद संदूक
जिसकी चाबी
समुद्र की गहराईयों में है लुप्त
जिस तक पहुँचने को
नालों, नेहरों और नदिओं का
सहारा लेते हैं
इस उम्मीद में
कि शायद कोई सुराग मिल पाए
उस खोई चाबी का
जो अथाह समंदर में
है पड़ी
अपने महत्व से
अनभिज्ञ, विचारहीन ...
:निशु
No comments:
Post a Comment